अन्ना हजारे ने लिखा सोनिया गांधी को खत

अन्ना हजारे के आंदोलन करने पर सरकार की तरफ से ऐसे बयान जारी किए गए थे जिसमें यह कहा गया था कि अन्ना हजारे और बाबा रामदेव के इस आंदोलन के पीछे संघ और बीजेपी का हाथ है। अन्ना ने कहा कि यह आंदोलन आम जनता के हित के लिए है। इसमें किसी भी राजनीतिक पार्टी को शामिल नहीं किया गया है।
सरकार की टिप्पिणयों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अन्ना ने कहा कि सरकार के सीनियर मंत्री बिना किसी सुबूत के बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर इस बात के सुबूत मांगे हैं। अन्ना हजारे ने सोनिया गांधी से यह भी कहा है कि वे अपने मंत्रियों को इस तरह के बयान देने से रोकें।
इसके अलावा अन्ना हजारे ने यह भी कहा कि अगर 15 अगस्त तक लोकपाल बिल पारित नहीं किया गया तो वे 16 अगस्त को आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगों पर अडिग हैं। सरकार की इस तरह की बयानबाजी से हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। हमें बस इस बात की सफाई चाहिए कि सरकार किस आधार पर हमें संघ और बीजेपी का मुखौटा बता रही है।












Click it and Unblock the Notifications