मुंबई: मिड डे के पत्रकार पर हुई थी अंधाधुंध फायरिंग

उन पर की गई अंधाधुंध फायरिंग से यह बात तो साफ हो रही है कि कोई उन्हें हर हाल में मारना चाहता था। उन पर 9 गोलियां चलाई गई थीं। मुंबई के पवई इलाके में जहां जेडे की हत्या की गई थी वहां मौजूद लोगों का कहना है कि उन्हें नजदीक से गोली मारी गई थी। इससे पहले जेडे कुछ समझ पाते गोलियां उनका सीना पार कर चुकी थीं।
वरिष्ट पत्रकार जेडे हीरानंदानी पिछले 20 सालों से क्राइम रिपोर्टिंग कर रहे थे। उन्होंने अंडरवर्ल्ड पर बहुत से स्टोरी ब्रेक की थीं। इस समय भी वे डी कंपनी के किसी बड़े खुलासे को अंजाम देने वाले थे। ऐसे में यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस हत्या के पीछे अंडरवर्ल्ड का हाथ हो सकता है। अभी तक उन्हें अंडरवर्ल्ड से किसी तरह की धमकी मिलने की खबर नहीं मिली है।
यह इस तरह का पहला मामला है जब किसी पत्रकार की इतनी बुरी तरह से हत्या की गई हो। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष्ा सोनिया गांधी ने उनकी हत्या पर अफसोस जाहिर किया था। इस हादसे के बाद इस बात पर फिर बहस छिड़ गई है कि क्या सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा के बारे में नए सिरे से विचार करना चाहिए।
;











Click it and Unblock the Notifications