ऑनर किलिंग- हरियाणा के माथे पर लगा एक और कलंक

पड़ोसी की शिकायत पर लड़की के पिता रामेश्वर, बड़े भाई सुमित फौजी, पड़ोसी जयदेव और उसके बेटे राजेश के खिलाफ हत्या और सुबूत मिटाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार।
पुलिस के मुताबिक उमरा की 17 साल की रितु ने हाल ही में दसवीं पास की थी। पुलिस को दी शिकायत में रामेश्वर के पड़ोसी अजीत ने कहा है कि शुक्रवार रात उसने देखा कि रामेश्वर घर में ही अपनी बेटी रितु को पीट रहा है। बाद में रामेश्वर के साथ उसका बेटा सुमित फौजी, पड़ोसी जयदेव और उसका बेटा राजेश भी शामिल हो गए।
रितु को बेरहमी से पीटने के बाद उसका गला घोंट दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब गांव पहुंची तो रितु का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस को रितु के घर वालों ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार थी। इसी वजह से शुक्रवार रात को उसकी मौत हो गई। रामेश्वर का आरोप है कि उसके पड़ोसी अजीत से उसकी रंजिश है। इसी वजह से ही उसने पुलिस को गलत सूचना दी है।
पुलिस ने फिलहाल इसे हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने श्मशानघाट से मृतका की हड्डियों और राख के सैंपल लिए हैं। सैंपल को मधुबन स्थित फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव में छापेमारी की, मगर देर शाम तक कोई हाथ नहीं लगा था।
;











Click it and Unblock the Notifications