प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ राजघाट पर अन्ना हजारे का अनशन शुरू

नई दिल्ली। लोकप्रिय समाजसेवी और शांतिप्रिय शख्सियत अन्ना हजारे का राजधानी दिल्ली में बापू के समाधि स्थल राजघाट पर अनशन अनशन आज 10 बजे से शुरू हो गया है। अन्ना का ये अनशन बाबा रामदेव के अनशन पर चले पुलिसिया डंडे के खिलाफ है। अन्ना का कहना है जो कुछ भी दिल्ली पुलिस ने बाबा के अनशन में शामिल लोगों के खिलाफ किया है वो बेहद ही शर्मनाक और लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है।

आपको बता दें कि अन्ना का ये अनशन पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाला था लेकिन मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने अन्ना के अनशन को जंतर-मंतर के लिए इजाजत नहीं दी जिसके चलते अन्ना एंड कंपनी ने राजघाट को अनशन के लिए चुना है। अन्ना का ये अनशन प्रशासन के खिलाफ जरूर है लेकिन हिंसात्मक या भड़काऊ नहीं है।

अन्ना की टीम के सदस्य अरविंद केजरीवाल और भारत की पहली महिला आईपीएस रह चुकी किरन बेदी ने कल इजाजत ना मिलने पर कहा कि प्रशासन की ये तानाशाही है। हम एक स्वतंत्र भारत में रहते हैं जहां पर हर आदमी अपनी बात कहने के लिए स्वतंत्र है। लेकिन सरकार शायद इस बात को भूल चुकी है। तभी तो वो ऐसे हुकूम सुना रही है।

उसने 73 साल के उस बूढ़े व्यक्ति पर शक किया है जिसकी पूरी जिंदगी केवल देश के लिए समर्पित कर दी है। राजघाट पर अन्ना का अनशन बुधवार सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा मकसद विरोध करना जरूर है लेकिन हंगामा करने का हम इरादा नहीं रखते हैं।

हम मीडिया से भी गुजारिश करते हैं कि वो शांति बनाये रखने में हमारा और देश का साथ दे। गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। जिसके चलते अन्ना को अनशन को वहां अनुमति नहीं मिली है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+