नोएडा में क्रेन से दब कर युवक की मौत

बुरी तरह जख्मी श्रवण को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्रेन के ड्राइवर शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
श्रवण सुबह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। उसकी बाइक एक साइकिल से टकरा कर असंतुलित हो गई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके गिरते ही पीछे से तेज गति से आ रही क्रेन ने उसे कुचल दिया।
बुरी तरह से घायल श्रवण को लोग अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications