रामदेव के आंदोलन पर पुलिस का कहर, अनशन तोड़वाने के लिए चलाये डंडे

Baba Ramdev
नई दिल्ली। अनशन कर रहे बाबा रामदेव पर शनिवार देर रात दिल्ली पुलिस का कहर बरपा। पुलिस ने राजनीतिक आदेश पर रामलीला मैदान पर हमला बोल दिया पुलिस ने अनशन रूकवाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लोगों पर बल प्रयोग किया। पुलिस ने आक्रमक रवैया आपनाते हुए बाबा के मंच की ओर बढ़े। पुलिस ने सोते हुए लोगों को भी नहीं बक्शा। उसका डंडा बूढ़ो से लेकर बच्चों और महिलाओं पर भी चला।

जवाबी कार्रवाई में बाबा के समर्थकों ने भी पत्थर बाजी की। इस घटनाक्रम में करीब तीस से चालीस लोग घायल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच बाबा ने लोगों से बात करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने माइक के तार उखाड़ दिये और बाबा को लेकर अज्ञात स्थल पर ले कर चली गयी। बाबा इस समय कहां है इसबारे में कोई खबर नहीं है।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाबा को हरिद्वार ले जाया जा सकता है। रामलीला मैदान के आस पास के इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस ने रामदेव के वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।

बाबा को इस तरह से लेजाने पर समंर्थकों में जबरदस्त गुस्सा है। वो सरकार पर तानाशाह होने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसी भी खबर आ रही है कि सफदरजंग एयरपोर्ट पर एक हैलीकॉफ्टर देखा गया है अनुमान ये है कि बाबा को इसी के जरिये दिल्ली की सीमा रेखा से बाहर ले जाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+