लोकतंत्र को कलंकित किया है मनमोहन और सोनिया ने: नितिन गडकरी

Nitin Gadkari
दिल्‍ली। बाबा रामदेव के सत्‍याग्रह पर आधी रात के बाद हुई पुलिस की कार्रवाई को बीजेपी, संघ परिवार समेत सभी दलों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र पर हमला और शर्मनाक घटना करार दिया है। घटना के तुरंत बाद बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन से निपटने का यह तरीका नहीं है। सरकार ने जो कुछ किया वह बर्बर और असभ्य है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। पूरे घटनाक्रम की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है।

आपको बताते चलें कि अनशन कर रहे बाबा रामदेव पर शनिवार देर रात दिल्ली पुलिस का कहर जमकर बरपा। पुलिस ने राजनीतिक आदेश पर रामलीला मैदान पर हमला बोल दिया और अनशन रूकवाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लोगों पर बल प्रयोग किया। पुलिस ने आक्रमक रवैया आपनाते हुए बाबा के मंच की ओर बढ़े। पुलिस ने सोते हुए लोगों को भी नहीं बक्शा। उसका डंडा बूढ़ो से लेकर बच्चों और महिलाओं पर भी चला। जवाबी कार्रवाई में बाबा के समर्थकों ने भी पत्थर बाजी की। इस घटनाक्रम में करीब तीस से चालीस लोग घायल है।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गड़करी ने आज सुबह लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर केंद्र सरकार की निंदा की है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस सुप्रिमो सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों लोगों ने लोकतंत्र को कलंक किया है और इसके लिये उन्‍हें बाबा रामदेव से पैर छू कर माफी मांगनी चाहिए। गड़करी ने कहा कि जिस तरह की घटना को अंजाम देने के लिये मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने राजनीतिक आदेश जारी किया है उसपर उन्‍हें धिक्‍कार है।

इसी प्रकार आरएसएस के राम माधव ने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है और सरकार को इस बारे में स्पष्टीकरण देना होगा। उन्होंने इसे शर्मनाक और चौंकाने वाला घटनाक्रम बताते हुए कहा कि सरकार ने शनिवार शाम जब वादा किया कि रामदेव से सहमति हो गई है और मामले को निपटाने के लिए उन्हें पत्र भेजा जा रहा है तो फिर अचानक पुलिस कार्रवाई क्यों की गई ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+