सारी कार्रवाई पर सोनिया और प्रधानमंत्री का नियंत्रण: बीजेपी

बाबा के समर्थकों से मिलने अस्पताल पहुंची सुषमा स्वराज ने कहा कि भोली-भालि जनता की बुरी तरह पिटाई की गई है। महिलाओं को भी बुरी तरह पीटा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में कुछ लोग ऐसे भी भर्ती हैं जो मौत से जूझ रहे हैं। सरकार की इस दमन की नीति से साबित होता है कि वह किस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है।
बीजेपी के राज्य सभा के नेता प्रतिनिधि अरुण्ा जेटली ने भी सरकार की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने सरकार के मंत्रियों की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार इस समय ओछी नीति अपना रही है। सरकार ने बाबा को मनाने की कोशिश की। जब वे नहीं मानें तो उन्होंनें इस तहर की कार्रवाई की है।
ज्यादातर मामलों पर हमेशा अलग-अलग राय रखने वाले अरुण जेटली और सुषमा स्वराज आज एक साथ प्रेस कॉफ्रेंस में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो भी हो रहा है वह सब प्रधानमंत्री और सोनिया के आदेश पर हो रहा है।
;











Click it and Unblock the Notifications