जान बचाने के लिये महिला बने बाबा रामदेव
दिल्ली।
बाबा भारी सुरक्षा के बीच आज हरिद्वार पतंजलि योग पीठ पहुंच गए हैं। कल रात की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ा षड़यंत्र था जो सोनिया गांधी के कहने पर हुआ है। उन्होंने कहा कि अनशन खत्म नहीं हुआ है, अनशन जारी रहेगा। दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेस कर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बाबा ने कहा सरकार मुझे जान से मारना चाहती है। योग गुरू ने कहा कि आज का दिन सबसे काला दिन है और इस दिन को ब्लैक डे के रूप में याद रखेंगे। id="toptextpromo">दुख
और पीड़ा के भाव उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए बाबा के आंख से आशू निकल गये और उन्होंने कहा कि पुलिस ने दुपट्टे से उनका गला कस दिया था क्योंकि सरकार के कहने पर उनको जान से मारने की योजना बना ली गई थी। महिला परिधान पहनने के बारे में जब बाबा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह डर गये थे और जान बचाने के लिये एक महिला की सलवार समीज को ढाल बना लिया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा कि महिला के कपड़े पहनने के बाद वह आसानी से बाहर निकल गये और दो घंटे तक सुरक्षित व एकांत जगह पर चले गये थे। बाबा रामदेव ने कहा कि इस घटना के बाद से मेरी जान को खतरा है और अगर मुझे कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेवार कांग्रेस होगी।











Click it and Unblock the Notifications