बाबा रामदेव के साथ सरकार राक्षस बन गयी : नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली। बाबा रामदेव के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता को बेहद ही शर्मनाक करार दिया है गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने। मोदी ने कहा कि सरकार ने लोकतंत्र का अपमान किया है। जो कि बेहद ही गलत है, ये दुर्भाग्य है देश का जहां ऐसी सरकार काम कर रही है। मोदी ने कहा हमारे पीएम साहब बेहद ही कायर है, मुझे दुख होता है कि उनकी उपस्थिति में बाबा के साथ ये सब कुछ हुआ है। सरकार को उनसे माफी मांगनी चाहिए।

मोदी ने कहा कि बाबा का वो पुरजोर समर्थन करते हैं। वो बाबा के इस अपमान का जरूर बदला लेगें। इससे पहले लकनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नितिन गडकरी ने पूरे देश में 24 घंटे बाबा के समर्थन में सत्याग्रह करने का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि अनशन कर रहे बाबा रामदेव पर शनिवार देर रात दिल्ली पुलिस का कहर जमकर बरपा। पुलिस ने राजनीतिक आदेश पर रामलीला मैदान पर हमला बोल दिया और अनशन रूकवाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लोगों पर बल प्रयोग किया।

पुलिस ने आक्रमक रवैया आपनाते हुए बाबा के मंच की ओर बढ़े। पुलिस ने सोते हुए लोगों को भी नहीं बक्शा। उसका डंडा बूढ़ो से लेकर बच्चों और महिलाओं पर भी चला। जवाबी कार्रवाई में बाबा के समर्थकों ने भी पत्थर बाजी की। इस घटनाक्रम में करीब तीस से चालीस लोग घायल है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+