कांग्रेस में बिखराव, कार्यकर्ता असंतुष्ट

congress workers
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विभिन्न दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुये नये और पुराने समॢपत कार्यकर्ताओं के बीच ठन गयी है। वाराणसी में गत माह हुए पार्टी के प्रांतीय अधिवेशन में नये लोगों को महिमामंडित किया जाना पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने अपनी पीड़ा आलाकामन तक पहुंचाने का निर्णय लिया।


कांग्रेस में इसी भीतरी उठापटक का असर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली पर भी पड़ा। प्रांतीय अधिवेशन के दौरान श्रीमती गांधी की बेनियाबाग में हुई रैली फ्लाप रही। अपनी उपेक्षा को लेकर पुराने कांग्रेसी 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाने की तैयारी में है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि वह अवसर पर होगा वे सब उपस्थित होंगे जहां वे अपने युवा नेता पार्टी के महासचिव को अपना दर्द बता सकेंगे। सम्मेलन में यह भी निर्णय लिया गया कि इस संबंध में पार्टी नेतृत्व को ई-मेल के जरिए रोज अपनी तकलीफ बतायी जायेगी।

सूत्र बताते हैं कि पार्टी आला कमान के पास करीब सौ ई-मेल रोजाना पहुंच रहे हैं तथा आने वाले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+