कांग्रेस ने जून 1975 इमरजेंसी के दिनों को ताजा कर दिया -चौटाला

hariyana map
चंडीगढ़ । इनेलो ने बाबा रामदेव व उनके समर्थकों पर की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की कड़े शब्दों में भत्र्सना की है। इनेलो प्रमुख व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि बाबा रामदेव व उनके समर्थकों द्वारा भ्रष्टाचार व विदेशों में जमा कालेधन को वापिस लाकर उसे राष्ट्रीय सम्पत्ति घोषित किए जाने की मांग जायज है।

अनशन से बौखलाकर कांग्रेस सरकार ने आधी रात के समय महिलाओं व बच्चों सहित लोगों पर जो जुल्म और ज्यादती की है उसने न सिर्फ जून 1975 में कांग्रेस द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के दिनों को भी ताजा कर दिया है। इनेलो प्रमुख ने देश के सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होकर इस घटना का कड़ा विरोध करने का आह्वान किया और कहा कि सरकार की इस हरकत से ये बात साबित होती है कि कांग्रेस का जनतंत्र में विश्वास नहीं है और देश में फिर से इमरजेंसी लगाने के हालात पैदा किए जा रहे हैं।


श्री चौटाला ने कहा कि आज पूरा देश सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व बेहद श्रद्धा के साथ मना रहा है और जगह-जगह श्रद्धालु भीषण गर्मी में छबील लगाकर ठण्डा-मीठा जल और चने व प्रसाद बांटने की सेवा कर रहे हैं वहीं इस पवित्र दिन कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं व बच्चों सहित साधु-संन्यासियों पर की गई ज्यादती बेहद निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि इस देश में किसी स्वामी, योग प्रशिक्षक या आम आदमी पर धरना-प्रदर्शन या अनशन को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है। ऐसे में आधी रात को आंसू गैस के गोले छोडऩे व लाठीचार्ज करके मंच को आग लगाना बेहद निंदनीय है और ऐसी कार्रवाई की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+