पुलिस कार्रवाई की अन्ना की टीम ने की आलोचना

अन्ना टीम के सक्रिय सदस्य स्वामी अग्निवेश ने बाबा रामदेव पर की गई पुलिस कार्रवाई को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, इसे किसी भी तरह से माफ नहीं किया जा सकता।"
अग्निवेश ने कहा कि अनशन स्थल पर इस तरह की पुलिस कार्रवाई की कोई जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा, "प्रदर्शनकारियों को सुबह तक वहां रुकने की अनुमति मिलनी चाहिए थी.. और शांतिपूर्ण तरीके से उन्हें जाने देना चाहिए था। यह पूरी तरह से गैर जरूरी था।"
उन्होंने कहा, "सरकार और रामदेव के बीच जो समझौता हुआ मैं उससे सहमत नहीं हूं। आखिर मीडिया और देश की जनता को धोखे में क्यों रखा गया। यह पूरा मामला अलोकतांत्रिक था।"
वहीं अन्ना टीम के ही दूसरे सदस्य और भ्रष्टाचार रोकने के लिए बनाए जा रहे लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार कर रही समिति के सह-अध्यक्ष शांति भूषण ने भी कहा कि सरकार को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे लोगों पर कार्रवाई का कोई हक नहीं है। यह पूरी तरह शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का मूल अधिकार प्राप्त है।
आपको बता दें कि रविवार को देर रात पुलिस ने अनशन स्थल पर मौजूद हजारों लोगों को हटाने के लिए लाठियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े।












Click it and Unblock the Notifications