बाबा रामदेव बहुत बड़े नाटकबाज हैं : लालू प्रसाद यादव
नई दिल्ली। बाबा रामदेव के साथ जो कुछ भी हुआ है उसके लिए बाबा खुद ही जिम्मेदार हैं ये कहना है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का। लालू ने मीडिया से मुखातिब होकर सीधे तौर पर बाबा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि निसंदेह बाबा एक योग गुरू है। उनके योगासन का मैं सम्मान करता हु लेकिन वो राजनेता बनने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? मैं बाबा के साथ जो कुछ भी हुआ है मैं उसका समर्थन करता हूं।
सरकार ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उसने वो ही किया जो सही था। आंदोलन के नाम पर बाबा नाटक रहे थे। वो अपनी बातों से मुकर गये थे। जनता की भावनाओं से खेलने वाले बाबा ने रामलीला मैदान को रंगमंच बना दिया था। आखिर अगर बाबा सही थे तो वो देश की बहनों से कव्वाली क्यों करवा रहे थे।
बाबा को भाजपा का एजेंट बताने वाले लालू ने कहा कि भाजपा बाबा को लेकर राजनीति कर रही है। आज राजघाट पर वो , उस गांधी की समाधी पर सत्याग्रह करने वाले है जिनकी हत्या उन्हीं के आदमी ने की है।













Click it and Unblock the Notifications