दिल्ली में दहेज के लिए दो की हत्या

पहली घटना दिल्ली के मीरबिहार की है। जहां नाजरीन के ससुराल बालों ने दहेज की खातिर उसकी बेल्ट से पीट पीटकर हत्या कर दी। नाजरीन के घर वालों का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई है। हालांकि ससुराल वाले इस बात से इंकार कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने नाजरीन के सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। नाजरीन का एक बच्चा भी है जिसे छोड़कर घरवाले भाग गए हैं।
पुलिस नाजरीन के पति को तलाश रही है। पुलिस विभाग के एक सूत्र ने बताया कि नाजरीन की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। शादी के एक साल बाद वह अपने मायके में एक बच्चे को जन्म दी। नाजरीन के शरीर पर चोट के निशान है जिससे लगता है कि उससे मारपीट की जाती रही है। नाजरीन के मायके बालों को सुबह चार बजे बताया गया कि उसकी बेटी मर चुकी है। जब तक मायके बाले उसके घर पहुंचते ससुराल वाले उसके शव को दफनाने जा रहे थे।
जिसे मायके वालों ने रोक दिया औऱ पुलिस को बुला लिया। पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और घटना की तफ्तीश से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही उसके पति को गिरफ्तार कर इस पूरे मामले का खुलासा कर देगी।
दूसरी घटना दिल्ली के बदरपुर की है। यहां भी एक विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रीति के मायके बालों ने भी ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications