दलितों के लिए मायावती ने कुछ नहीं किया: पुनिया

कभी बसपा की वाह-वाही करते न थकने वाले पीएल पूनिया ने राज्य सरकार पर जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि दलित उत्पीडऩ के सबसे अधिक मामले उत्तर प्रदेश में देखने को मिलते हैं। श्री पुनिया ने कहा है कि कुल गरीबों में से 50 प्रतिशत गरीब दलित वर्ग के हैं और जिन्हें अपने अधिकारों की जानकारी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे गरीब दलितों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की कोशिश की जा रही है।
पुनिया ने कहा कि इस बात का प्रयास किया जा रहा है कि निजी क्षेत्र में भी दलित वर्ग को कुछ आरक्षण मिले ताकि उनकी स्थिति में सुधार हो सके। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि आयोग दलित उत्पीडऩ के मुददे पर पूरी तरह से गंभीर है। बहुजन समाज पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह कहना कि वह दलितों की हितैषी है पूरी तरह से गलत है।
श्री पूनिया ने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं को लागू करने में दिलचस्पी नहीं ले रही है जिस कारण प्रदेश का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। श्री पूनिया ने प्रदेश सरकार को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि बसपा शासन काल में दलित उत्पीडऩ की सैकड़ो घटनाएं हुईं।












Click it and Unblock the Notifications