मूर्ति चुराने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गये चोरों के पास से चोरी का काफी सामान बरामद हुआ। इस सामान में साढ़े आठ किलोग्राम की अष्टiधातु से बनी मां भगवती की मूर्ति भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार चोरों ने यह मूर्ति शिव कटरा मार्ग स्थिति भगवती मां के मन्दिर से चुरायी है। चोरों से चोरी की घटना का बीती 28 मई को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार मूर्ति की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ होगी। पुलिस अभी चोर प्रेम प्रकाश उर्फ लल्ला तथा संजय से पूछतांछ कर रही है पुलिस का कहना है कि हो सकता है इनके पास से कुछ ऐसे राज पता चल जाए जिससे पुलिस के हाथ मूर्तियों को अन्तर्राष्टi्रीय बाजार तक ले जाने वाले कुछ और लोगों तक पहुंच जाएं।
राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक बृजलाल के अनुसार चोरों का नेटवर्क काफी लम्बा है पुलिस पूछतांछ कर कुछ और जानकारियां एकत्र करने का प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications