बदल गई सरकारी बैंकों की भर्ती प्रक्रिया

अभी तक सरकारी बैंक अपने यहां भर्ती के लिए अपने स्तर पर देश भर में एंट्रेंस आयोजित करता था। इस वजह से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को कई बार एग्जाम देना पड़ता था। इस प्रक्रिया में उनका काफी पैसा भी खर्च होता था।
इन सभी प्रक्रियाओं से बचने के लिए इंस्टीटयूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन कॉमन टेस्ट आयोजित करेगा। आईबीपीएस यह एंट्रेंस साल में दो बार आयोजित कराएगा। इस एग्जाम के रिजल्ट के आधार पर सालभर किसी भी बैंक में जॉब के लिए आवेदन किया जा सकता है।
;हाल ही में बैंकों पर हुए एक सर्वे के मुताबिक अगले 10 सालों में लगभग 6 लाख कर्मचारियों की जरूरत है। इतने बड़े पैमाने पर भर्तियां करने के लिए ही प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है।
प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव इसलिए भी किए जा रहे हैं क्योंकि निजी बैंकों ने भी युवाओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। निजी क्षेत्र की बड़ी बैंक रिलायंस कैपिटल ने अपने यहां 3500 मैनेजरों की भर्ती की घोषण की है।
सरकारी बैंकों में कठिन प्रवेश प्रक्रिया होने की वजह से युवा निजी बैंकों का रुख कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें वहां वेतन भीअध्रिक मिल रहा है। सरकारी बैंक प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ ही बैंक कर्मियों को अपने यहां रोकने के लिए अधिक सुविधाएं देने की भी योजना भी बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications