सावधान! हैक हो सकता है आपका भी जीमेल अकाउंट
दिल्ली।
बढ़ती सैन्य शक्ति और उभरती अर्थव्यवस्था के बावजूद चीन अपने दुश्मनों पर नजर रखने के लिये साइबर युद्ध का सहारा ले रहा है। आपार सैन्य ताकत के बावजूद भी चीन ने अमरीका और एशियाई देशों के खिलाफ रणनीति बनाने और उनकी चालों पर नजर रखने के लिए हैकिंग का इस्तमाल कर रहा है। दुनिया के नंबर वन सर्च इंजन गूगल ने आरोप लगाया है कि चीन के हैकरों ने खुफिया सूचना हासिल करने के लिए जी मेल के सैकड़ों महत्वपूर्ण यूजर्स के पासवर्ड चोरी किए हैं। इनमें से अमरीका और एशियाई देशों के कई महत्वपूर्ण अधिकारी भी शामिल हैं। id="toptextpromo">गूगल
टीम के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि हैकरों ने सैकड़ों जी मेल यूजर्स के मेल हैक कर उनके पासवर्ड चुराए हैं। जिन लोगों के पासवर्ड हैक हुए हैं उनमें अमरीकी सरकार के कई अधिकारियों सहित चीन के राजनीतिक कार्यकर्ता, कई एशियाई देशों के सैन्य अधिकारी व पत्रकार भी शामिल हैं। संभवत: चीन ने उन पर नजर रखने और खुफिया सूचना हासिल करने के लिए ऎसा किया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अधिकारियों
ने बताया है कि हैकिंग चीन के जिनान प्रांत से हुई है। और इसमें जीमेल यूजर्स के कंटेंट पर नजर रखने के लिए ऎसा किया गया है। इसके जरिए उनके मेल अकाउंट की फॉरवर्ड और डिलीट की सेंटिंग से छेड़छाड़ हुई है। ग्रूस के अनुसार हैकिंग का शिकार बने यूजर्स ने जैसे ही अपना अकाउंट लॉग इन किया और अपने मेल फॉरवर्ड करने चाहे तो वे किसी और की आईडी पर फॉरवर्ड हो गए। कंपनी ने अपने जी मेल यूजर्स को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा है। कंपनी ने उन मेल सर्विस पर रोक लगा दी है जो हैक हुई हैं।











Click it and Unblock the Notifications