रेमण्ड शो रूम में आग 5 करोड़ की क्षति का अनुमान

उत्तर प्रदेश के बरेली के शहर के प्रमुख बाजार में रेमण्ड कम्पनी का शो रूम था जिसमें आधा रात के वक्त धुंआ निकलने की शिकायत मिली। दुकान के बाहर खड़े गार्ड के अनुसार धुंआ निकलने का कारण अभी वह समझ भी नहीं पाया था कि दुकान के भीरत से आग की लपटें दिखायी देने लगीं। आस-पास लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। लोगों ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की दो गाडिय़ा घटना स्थल की ओर रवाना हो गयीं।
आग की भयावता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने निकट स्थित सिनेमाघर जहां अन्तिम शो चल रहा था उसे तत्काल खाली करा लिया गया। अचानक मची भगदड़ से स्थिति और भी बिगड़ गयी। भीषण अग्निकाण्ड को देखने को वालों की भीड़ लग गयी। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां आग बुझाने का काम कर रही थी लेकिन दुकान के भीतर रखे कपड़े आग पकड़ चुके थे ऐसे में दुकान के भीतर प्रवेश नामुमकिन था। दमकल कर्मियों ने स्थिति को देखते हुए जिले की अन्य फायर ब्रिगेड गाडिय़ों को भी बुला लिया। गाडिय़ों को मौके तक पहुंचने में काफी समय लग गया।
छोटी गलियां व लोगों की भीड़ के कारण गाडिय़ों को घटनास्थल तक आने में दो से ढाई घंटे का समय लगा जिस बीच गाडिय़ों में पानी खत्म होने की नौबत आ गयी लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। अग्निशमन दल सुबह तक आग बुझाने में लगा रहा। सवेरे तक शो रूम में पानी भर गया लेकिन रह-रहकर दुकान के भीतर से धुआं निकलता रहा। अधिकारियों ने बताया कि आग से आसपास की दुकानों को भी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आंशका जतायी कि शो रूम में लगे शोरूम में लगे ए सी सिस्टम में हुये शार्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। फिलहाल आग के कारणों की जांच हो रही है। उधर शो रूम मालिक श्याम कपूर के अनुसार आग से लगभग पांच करोड रपये की क्षति का अनुमान है। श्री कपूर ने कहा कि अलमारी में रखे अभिलेख भी जलकर राख हो गये हैं। उन्होंने आशंका जतायी कि हो सकता है कि रात के वक्त कर्मचारी एसी बंद करना भूल गए हों जिससे यह आग लग गयी।












Click it and Unblock the Notifications