किडनी चोर डाक्टर पर चार लाख का जुर्माना
गाजियाबाद।
धोखे से मजदूर की किडनी निकालने पर जिला फोरम ने डाक्टर श्याम कुमार पर चार लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही इलाज पर खर्च हुए 80 हजार रुपये डाक्टर भी लौटाने का कहा है। गांव फरीदनगर के महेंद्र सिंह को 7 अप्रैल 2004 को पेट में दर्द हुआ। id="toptextpromo">सर्जन
श्याम कुमार ने महेंद्र सिंह की जांच की। एक्स-रे के आधार पर बाद पेट में पथरी बताई गई। आठ अप्रैल को डाक्टर श्याम कुमार ने महेंद्र सिंह के पेट के ऑपरेशन कर पथरी निकालने का दावा किया। कुछ दिन बाद महेंद्र के पेट में फिर दर्द होने लगा। एक और डाक्टर एके तनेजा से अल्ट्रा साउंड कराया तो पता चला एक किडनी गायब है। फिर मामला जिला उपभोक्ता फोरम में पहुंचा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>लेबर
ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करने की योजना बनाई है, अब अगर पुलिस केस हुआ और यह सिद्ध हो गया कि डॉक्टर ने जानबूझ कर ऐसा किया है, तो डॉक्टर को जेल भी हो सकती है।











Click it and Unblock the Notifications