दिल्ली से उड़ान भरिए नहीं कटेगी जेब
नई
दिल्ली। नई दिल्ली से हवाई यात्रा करने वालों को अब अपनी जेबें कम ढीली करनी पड़ेंगी। क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट डेवलपमेंट फीस (एडीएफ) वसूलने पर रोक लगा दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने ये रोक 3 हफ्तों के लिए लगाई है। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार से बुक कराए गए टिकटों पर एयरपोर्ट डेवलपमेंट फीस नहीं लगेगा। id="toptextpromo">इससे
घरेलू उड़ान में 200 रुपये तो अंतर्राष्ट्रीय उडा़न में 1300 रुपये की बचत होगी। आपको बता दें कि यहां रोज करीब 22,000 लोग घरेलू और करीब 13,000 लोग अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा करते हैं। एडीएफ पर रोक लगने के बाद डायल को हर दिन घरेलू यात्रियों के 44 लाख और अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों से करीब 70 लाख रुपये का नुकसान होगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हम
आपको बता दें बैंगलुरु एयरपोर्ट पर अभी भी 250 रुपए फीस ली जाती है, इस वजह से बैंगलुरु से उड़ान भरने पर भी किराया ज्यादा रहता है।











Click it and Unblock the Notifications