घोटालेबाज बसपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग

भाजपा उपाध्यक्ष और राज्य में चुनाव अभियान समिति के प्रभारी कलराज मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही तथा भाजपा विधान मंडल दल के नेता ओम प्रकाश ङ्क्षसह ने राज्यपाल बी.एल. जोशी से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मांग की कि भट्टा पारसौल की घटना की नयायिक जॉच करायी जाए तथा किसानों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाए।
भाजपा नेताओं का कहना था कि गौतमबुद्ध नगर के दोस्तपुर मंगलबंगर ग्राम में किसानों की कृषि योग्य भूमि को अधिग्रहीत किए जाने के संबंध में अधिसूचना को रद्द किया जाए तथा ली गयी भूमि किसानों को वापस की जाए। किसान व पुलिस के मध्य हुए संघर्ष के दौरान मारे गए किसानों के मुआवजे की मांग करते हुए भाजपा प्रतिनिधियों ने कहा कि मृतकों के परिजनों को बीस लाख रपए तथा घायलों को पांच लाख रपए का मुआवजा दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications