बाबा रामदेव के अनशन को भाजपा का फुल सपोर्ट

Mukhtar Abbas Naqvi
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी योग गुरू बाबा रामदेव के साथ है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस विदेशी बैंक में जमा धन को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने की मांग पर सीधे-सीधे कुछ कहने की बजाय मामले को उलझाए रखना चाहती है। उधर 5 स्टार धरने की तैयारी में बाबा रामदेव का साथ देने की बात कर ही भाजपा ने भी विरोध का विगुल फूंक दिया।

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एक ओर कांग्रेस के बड़े नेता व मंत्री रामदेव की बातों को सही ठहराते है दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह उन्हें योग का दुकानदार बताते हैं।

श्री नकवी का कहना है कि विदेशी बैंकों में जमा भारतीयों के धन के कारण देश की अर्थ व्यवस्था को खोखली हो रही है। उनका कहना है कि भाजपा हमेशा से उन लोगों का साथ देती हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं। समाजसेवी अन्ना हजारे तथा रामदेव को इसी आधार पर पार्टी का समर्थन मिला हुआ है।

दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की पूर्व संध्या पर श्री नकवी ने कहा कि केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार और काले धन के उठे को ठण्डे बस्ते में डालने में जुटी है। जन लोकपाल विधेयक पर हुये हाल के विवाद पर उनका कहना है कि केन्द्र सरकार नहीं चाहती कि ऐसा कोई प्रभावी विधेयक बने। श्री नकवी ने कहा कि भाजपा का मत है कि लोकपाल विधेयक के दायरे में प्रधानमंत्री को भी आना चाहिये। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सबसे पहले लोकपाल विधेयक में प्रधानमंत्री को भी शामिल करने की मांग की थी।

श्री नकवी ने अकाली दल के देवेन्द्र पाल सिंह भुल्लर को फांसी की सजा आतंकवाद के कारण दी गयी है। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा पार्टी किसी भी तरह के आतंकवाद को सहन नहीं कर सकती। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें कुल सात सत्र होंगे जिसमें महंगाई, भ्रष्टाचार, कालाधन, देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के अलावा केन्द्र सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+