2जी घोटाले में मारन का भी नाम आया

2जी घोटाले में फंसे पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के बाद दयानिधि मारन का नाम भी इस घोटाले में आ रहा है। यूपीए सरकार में इस बार कपड़ा मंत्री मारन पिछली सरकार में दूरसंचार मंत्री थे।
;सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उनके कार्यकाल में एक प्राइवेट कंपनी को गलत तरीके से लाइसेंस देने का आरोप लगाया है। तहलका पत्रिका ने अपने एक लेख में छापा था कि मारन ने 2006 में एयरसेल को 14 सर्किलों में मोबाइल सेवा शुरू कराने के लिए गलत तरीके से लाइसेंस आवंटित किए थे।
;इसके बदले कंपनी ने मारन की सन समूह में दो साल के दौरान लगभग 6 सौ करोड़ का निवेश किया था। इसके अलावा कंपनी ने मारन की और कंपनी साउथ एशिया एफएम में भी करोड़ों का निवेश किया था।
;दयानिधि मारन ने एक बयान जारी कर इन सभी आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान किसी भी कंपनी ने उनकी पारिवारिक कंपनी में कोई निवेश नहीं किया।
;हाल ही में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनी एडीएमके की नेता जयललिता ने उनके स्तीफे की मांग की। इसके अलावा बीजेपी और सीपीएम ने भी उनसे तुरंत स्तीफा देने को कहा।
;











Click it and Unblock the Notifications