शाहरूख के बाद सलमान ने भी करीम को बताया अपना दोस्त
अभी तक करीम के कसीदे उनके व्यवसायिक दोस्त किंग खान पढ़ रहे थे। जिनका कहना था कि उनका और करीम का रिश्ता व्यवसायिक नहीं बल्कि जज्बाती है। वो हमेशा उनके दोस्त रहेगें। लेकिन सिनेयुग कंपनी, जिसके की मालिक करीम मोरानी है, उसका पैसा ना तो उनकी केकेआर टीम में लगा है और ना ही रेड चिली कंपनी में।
करीम को फंसाया गया है
किंग खान के बाद सलमान खान ने भी करीम के पक्ष में अपनी बातें कहीं हैं। एक टीवी चैनल पर सलमान ने कहा कि वो करीम को लंबे अरसे से जानते हैं। वो उनके साथ कई बार आउटडोर शूंटिग में गये हैं। करीम के साथ बाहर जाते वक्त वो अपना और उनका सामान खुद उठाते थे क्योंकि करीम को सांस की बीमारी है, जिससे कि ये साबित होता है कि वो लंबे अरसे से बीमार है उन्होंने कोई नाटक नहीं किया है। ठीक है आज उनके ऊपर आरोप लगे हैं लेकिन मैं तब तक उन्हें गुनाहगार नहीं मान सकता हूं जब तक उनपर लगे सारे आरोप सही साबित ना हो जाये। करीम मेरे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे।













Click it and Unblock the Notifications