यूपी में नौकर व उसके बेटे को बांके से काटा

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले टडियावां थानान्तर्गत लहराई गांव के श्यामा के घर गंगाराम व उसके दोनों बेटे कार्य करने जाते थे। गंगाराम व उसके बेटे रघु व राम नारायण खेत में कार्य करते थे। कुछ समय पहले की बात है जब रघु श्यामा की कम उम्र की पत्नी को लेकर गांव से भाग गया। तभी से श्यामा ने गंगाराम को कार्य से हटा दिया था। रविवार को सवेरे तड़के श्यामा गंगाराम के घर बांका लेकर घुसा और सोते वक्त ही बाप बेटे को बांके से काट दिया।
श्यामा ने पहले गंगाराम (62) पर हमला किया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। बाप को जमीन पर लहूलुहान पड़ा देखकर जैसे ही राम नारायण ने उसे बचाने की कोशिश की श्यामा ने उसकी गर्दन पर भी बांके से वार कर दिया। राम नारायण वहीं धराशाही हो गया। दोनों को मारने के बाद श्यामा मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो राम नारायण की मृत्यु हो चुकी थी जबकि उसके पिता गंगाराम को ज मी हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गंगाराम का एक पुत्र रघु श्यामा की कम उम्र पत्नी को लेकर गांव से भाग गया तब से वह दोनों लापता है। गांव के लोग श्यामा को इस बात का ताना मारते थे। श्यामा गंगाराम और उसके परिवार से रंजिश मानता था। रघु के न मिलने के कारण श्यामा ने गंगाराम के घर में घुसकर बांके से हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि गंगाराम की पत्नी ने हमलावर के जाने के बाद लोगों को इस हादसे की सूचना दी थी।












Click it and Unblock the Notifications