बेतवा नदी में पलटी नाव 9, की मौत

उत्तर प्रदेश में झांसी के पुंछ क्षेत्र में बेतवा नदी में एक नाव पलट गयी। जान बचाने में सफल रहे नाविक ने बताया कि नाव पर सवार सभी लोग मजार से चादर चढ़ाकर लौट रहे थे। उसी वक्त नाव नदी की एक तेज धार में फंस गयी। नाविक अनवर का कहना है कि उसने नाव को तेज धारा से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन वह उसमें सफल न हो सका। देखते ही देखते धार के बीच फंसी नाव पलट गयी और नाव में सवार सभी लोग नदी में डूब गए।
नदी में डूबने वालों में रूखसार (18), खुशबू (12), अलीसा (3), रानी, (30), सोनम (15), करिश्मा (16), शबनम (35), मुन्नी (66) व महक (4)शमिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पी.के. तिवारी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने बताया कि नाव बेतवा नदी पार कर एक मजार पर चादर चढ़ाकर लौट रही थी नाव में सात महिलाएं व दो बच्चे थे। पुलिस के अनुसार शवों को निकाल लिया गया है। मरने वालों में तीन मध्य प्रदेश के दतियां जिले के इन्दरगढ़ क्षेत्र की रहने वाली हैं जबकि छह झांसी जिले की रहने वाली हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications