मायावती के खास मंत्री नसीमुद्दीन को बर्खास्त करने की मांग

समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी राज्यपाल बीएल जोशी से आग्रह किया कि राज्य के लोक निर्माण मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि हमीरपुर के नीरज गुप्ता की हत्या के मामले में उच्चतम न्यायालय ने मामले की जांच सीबीआई केन्द्रीय जांच ब्यूरो से कराने के आदेश दिये हैं। हमीरपुर के नीरज गुप्ता की हत्या पिछले वर्ष 14 अगस्त को हुई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने नीरज के पिता को ही आरोपी बनाकर आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। परन्तु उच्च न्यायालय ने प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए।
सूत्रों का कहना है कि मंत्री पर हत्या का षडयंत्र रचने का आरोप है जबकि उनका रिश्तेदार थानाध्यक्ष वसीम खां हत्या का मुख्य आरोपी है। सपा प्रवक्ता का कहना है कि सुश्री मायावती की सरकार में अपराधियों की भरमार है और विधायकों तथा मंत्रियों पर हत्या के आरोप लगते रहे हैं यह कोई नयी बात नहीं है। प्रवक्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री मायावती के बाद राज्य के सबसे ताकतवर मंत्री कहे जाने वाले नसीमुद्दीन पर भी अब हत्या के आरोप लगे हैं। नैतिकता के आधार पर उन्हें खुद ही त्यागपत्र दे देना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता ने भी राज्यपाल से श्री सिद्दीकी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि श्री सिद्दीकी को कम सें कम उस समय तक मंत्रिमंडल से हटा दिया जाना चाहिये जब कि की सीबीआई की जांच पूरी नहीं हो जाती। हमीरपुर के भरूआ कस्बे में ग्रेनाइट कारखाने में नीरज गुप्ता की हत्या मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications