दिल्‍ली: फ्लैट में मिला बुजुर्ग दंपत्ति का शव, हत्‍या की आशंका

Delhi
दिल्‍ली। शनिवार की सुबह मधु विहार इलाके में एक फ्लैट के अंदर अलग-अलग कमरों में बुजुर्ग दंपती का शव मिलने से आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक दोनों शव चार-पांच दिन पुराने हैं। शवों के सड़ जाने के कारण किसी तरह के निशान के बारे में पता नहीं चल सका है। घर में लूटपाट भी नहीं की गई है। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है।

पुलिस को अंदेशा है कि प्रापर्टी हड़पने के मकसद से किसी रिश्तेदार या परिचित ने योजनाबद्ध तरीके से जहर देकर या गला घोंट उनकी हत्या कर दी है। दूसरी तरफ आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। बहरहाल सभी पहलुओं पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे मधु विहार, चंद्र विहार से किसी ने पुलिस को सूचना दी, कि एक फ्लैट के अंदर से काफी बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने यूएस-252ए के फ‌र्स्ट फ्लोर पर जाकर देखा तो फ्लैट का दरवाजा खुला पड़ा था।

अलग-अलग कमरे में रमेश कपूर (70) व उनकी पत्नी वी रमन्ना उर्फ रमा (68) का शव पड़ा हुआ था। शवों से तेज बदबू आ रही थी। घर में जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान सही सलामत पाए गए। बताया जा रहा है कि कपूर करीब छह साल पूर्व चंद्र विहार में आए थे। उनकी कोई संतान नहीं है। रिश्तेदारों से वे लोग अधिक वास्ता नहीं रखते थे। पहले ये लोग लाजपत नगर इलाके में रहते थे। रमेश कपूर सरकारी विभाग से सेवानिवृत हैं। उनके रिश्ते में साले गोपाल राव आइपी एक्सटेंशन में रहते हैं। उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलिस दंपती की स्वाभाविक मौत भी मान रही है, लेकिन एक साथ दोनों की मौत ने पुलिस को उलझा कर रख दिया है। आखिर अलग-अलग कमरे में दोनों की एक साथ स्वाभाविक मौत कैसे हो सकती है। दंपती के पारिवारिक डॉक्टर व पड़ोसी डॉ. जावेद का कहना है कि रमेश कपूर तीन बार अपने घर में सीढि़यों व फर्श पर फिसलकर गिर चुके थे। जिसके चलते वह दाएं हाथ में छड़ी लेकर चलते थे। इतना ही नहीं, दो बार उनके कूल्हे का आपरेशन भी हो चुका है। उनका कहना है कि दोनों को कई वर्षो से लकवा भी मार गया था, जिससे उनके एक तरफ का हिस्सा काम नहीं करता था। लोगों का दावा है कि वे किसी भी सूरत में खुदकुशी नहीं कर सकते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+