8.55 फीसदी हुई खाद्य मंहगाई दर

जानकारों के मुताबिक पैट्रोल के दामों मे हुई वृद्धि से खाद्य मंहगाई दर और बढ़ी है। 14 मई को खत्म हुए हफ्ते में फलों में 32.37 फीसदी, दूध में 5.53 फीसदी और मांस-मछली में 8.26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
जानकारों के मुताबिक डीजल के दामों में वृद्धि के बाद खाने पीने की वस्तुएं और मंहगी हो जाएंगी। डीजल के दामों का सीधा असर माल भाड़े पर पड़ता है। जिसका असर खाने की सभी वस्तुओं पर पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications