सुरक्षित नहीं है देश की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएं : गडकरी

Pakistan is getting more dangerous for India: Gadkari
गोरखपुर। देश की सीमाओं को चीन व पाकिस्तान से खतरा है यह खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता रहा है। देश के पड़ोसी विश्वास योग्य नहीं है यह बात केन्द्र सरकार को समझ लेनी चाहिए। इतिहास इस बात का गवाह है कि पड़ोसियों को जब भी मौका मिला उन्होंने भारत को क्षति पहुंचायी। इस हकीकत के बावजूद मनमोहन सिंह सरकार को इसकी परवाह नहीं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि देश का पड़ोसियों से सावधान रहना होगा।

गोरखपुर में पार्टी की महासंग्राम रैली को स बोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने देश की राजनीति व प्रदेश सरकार पर आरोपों को छोड़ देश की हित की बातें की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर मौजूद खतरे से निपटने के लिए केन्द्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। श्री गडकरी ने कहा कि एक ओर नक्सलियों व माओवादियों ने प्रदेश में आतंक फैला रखा है वहीं देश की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएं भी खतरे में हैं।

कांग्रेस महासचिव द्वारा आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामाजी कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे मुस्लिम तुष्टीकरण की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि पार्टी मुस्लिम वोट बैंक के लिए कुछ भी कर सकती है। श्री गडकरी ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रूख अपनाने की बजाय तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि देश का पड़ोसी लगातार पांव फैला रहा है। रैली में श्री गडकरी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में घोटाले के लिए सिर्फ कलमाड़ी ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री कार्यालय भी जि मेदार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की लापरवाही की वजह से विदेशी बैंको में जमा कालेधन की वापसी की प्रक्रिया ठण्डे बस्ते में डाल दी गयी है। महंगाई के नाम पर कांग्रेस का हाथ लोगों की जेब साफ कर रहा है।

रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि महासंग्राम रैली केन्द्र की संप्रग सरकार और प्रदेश की बसपा सरकार के लिए चेतावनी है। भाजपा उपाध्यक्ष विनय कटियार ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण की बात को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। रैली को कई अन्य नेताओं ने भी स बोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+