मुख्‍यमंत्रियों में शीर्ष पर हैं नरेंद्र मोदी

Narendra Modi
गुजरात के चौतरफा विकास और औद्योगिकीकरण ने अगले चुनाव तक नरेंद्र मोदी का मुख्‍यमंत्री पद पक्‍का कर दिया है। शायद विकास कार्य ही प्रमुख कारण है, जिनकी वजह से नरेंद्र मोदी भारत के शीर्ष नेताओं में गिने जाते हैं। यह हम नहीं बल्कि राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कराया गया एक सर्वेक्षण कह रहा है। स्‍टार न्‍यूज़-नीलसन द्वारा कराये गये सर्वेक्षण के मुताबिक सबसे प्रभावी नेताओं में मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बाद नरेंद्र मोदी का नाम आता है।

देश के 28 शहरों के 9000 से अधिक लोगों ने इस सर्वेक्षण में भाग लिया है। इस सर्वे के मुताबिक अगर कल चुनाव करा लिये जायें तो केंद्र में कांग्रेस को 30 प्रतिशत वोट मिलेंगे, जोकि पिछले चुनाव की तुलना में 7 प्रतिशत कम होंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 23 प्रतिशत वोट मिलेंगे।

सर्वेक्षण में प्रभावी नेताओं की रेटिंग की गई है, जिनमें मनमोहन सिंह 21 प्रतिशत मतों के साथ नंबर-1 पर हैं। वहीं राहुल गांधी 19 प्रतिशत मतों के साथ दूसरे और 14 प्रतिशत मतों के साथ सोनिया गांधी तीसरे स्‍थान पर हैं। वहीं नरेंद्र मोदी 12 प्रतिशत मतों के साथ चौथे स्‍थान पर हैं। यानी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के बीच सबसे ज्‍यादा प्रभावी मोदी ही हैं।

सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी, नवीन पटनायक, नीतीश कुमार और शिवराज सिंह चौहान जैसे लोग अगर कांग्रेस के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं, तो यह बड़ी बात है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कांग्रेस चाह कर भी नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल नहीं कर सकती। उसमें कहा गया है कि मनमोहन सिंह जिन्‍हें हम मिस्‍टर क्‍लीन कहते हैं, अगर वो वाकई में क्‍लीन हैं, तो चुनाव लड़कर लोकसभा में पहुंच कर दिखायें। नरेंद्र मोदी अगर अपने राज्‍य में ख्‍याति के पात्र हैं, तो वो सिर्फ विकास कार्यों की वजह से। गुजरात में 24 घंटे बिजली, औद्योगिकीकरण, तेजी से बढ़ती साक्षरता, लड़कियों के उत्‍थान में योजनायें, आदि कई उदाहरण हैं, जो मोदी के पक्ष में लोगों को खड़ा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+