उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा सोमवार की सुबह शिकारपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं मार्ग पर उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, एक बच्ची और तीन पुरुष शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक कार में सवार लोग जवां कस्बे के निवासी थे और बुलंदशहर में एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। घटना के बाद से ट्रक का चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications