हरियाणा: भाई ने अपनी सगी बहन के साथ किया दुष्कर्म

पीडि़त बहन ने जब घटना की जानकारी मानेसर में एक निजी कंपनी में काम करने वाले अपने छोटे भाई को दी तो वह बहन को लेकर सिविल लाइन थाना गया, लेकिन संवेदनहीन पुलिस ने घर की बात घर में सुलटा लेने की सलाह दे उन्हें टाल दिया। इसके बाद इलाके पीडि़ती बुधवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय सिंह की अदालत में गुहार लगाई। अधिवक्ता दुर्गेश बोकन व वंदना अग्रवाल ने पीडि़ता के साथ हुए अत्याचार की बात बता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अदालत ने किशोरी की चिकित्सीय जांच के निर्देश दिए।
बुधवार को ही जिला अस्पताल में डाक्टरों के पैनल ने पैनल ने जांच के बाद रिपोर्ट में दुष्कर्म की संभावना जताई है। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को लड़की व उसके छोटे भाई के बयान भी अदालत में दर्ज हो गए। अदालत ने अगली तारीख 26 मई की दी है। इसमें जांच रिपोर्ट देखने के बाद आगे के निर्देश जारी होंगे। उधर, बताया जाता है कि मामला अदालत में जाने की खबर सुन लड़की की मां व आरोपी भाई नेपाल भाग गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications