कनीमोझी को होगी जेल या बेल, फैसला आज

पूरे मामले में एक रोचक बात यह है कि 2जी स्पेक्ट्रम मामले में जमानत को लेकर शुक्रवार को आने वाले फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रही द्रमुक सांसद कनिमोझी भी राजधानी दिल्ली की गर्मी से बेहाल हो गई और गुरुवार को उन्होंने दिल्ली की एक अदालत में स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत की जिस पर अदालत ने उन्हें अस्थायी तौर पर सुनवायी के दौरान उपस्थित रहने से छूट दे दी है।
उल्लेखनीय है कि उन्होंने गत 14 मई को इस मामले की सुनवाई 20 मई मुकर्रर की थी। सीबीआई ने राज्यसभा सांसद कनीमोझी और कुमार के खिलाफ राजा के साथ कथित तौर पर साजिश रचने के मामले में आरोप पत्र दायर किया है। कनीमोझी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कलैंगर टीवी के माध्यम से रिश्वत लेने का आरोप है। इस चैनल को द्रमुक द्वारा संचालित किया जाता है। शाहिद उस्मान बलवा की फर्म डीबी रीयलिटी द्वारा इस चैनल को 200 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications