राहुल गांधी जनता को गुमराह कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

नई दिल्‍ली। वाराणसी में चल रहे कांग्रेस अधिवेशन में पार्टी महासचिव राहुल गांधी ने खुलकर उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री को ललकारा। राहुल ने कहा कि मायावती डरपोक और संवेदनहीन हैं। राहुल ने दावा किया कि भट्टा परसौल की राख में नरकंकाल के अवशेष पाये गये हैं और इसकी जांच होनी चाहिये। इस वक्‍तव्‍य पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के युवराज यूपी की भोली-भाली जनता को गुमराह कर रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर राहुल की बात सही है, तो राख की फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए। किसान मारे गये हैं, यह बात भाजपा भी कह रही है, लेकिन 70 किसान जला दिये गये, यह बात हजम नहीं होती। अब अगर राहुल गांधी ने यह दावा किया है कि भट्टा परसौल में 70 किसान जिंदा जलाये गये हैं, तो उन्‍हें यह सिद्ध करना होगा। यदि यह बात झूठी साबित होती है, तो राहुल के लिए बहुत बड़ी हार होगी, क्‍योंकि इस तरह की बातें करके आप जनता को ज्‍यादा समय तक गुमराह नहीं कर सकते।

टेलीविजन चैनल स्‍टार न्‍यूज से साक्षात्‍कार में राजनाथ ने भट्टा परसौल का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल को उस दिन धरने पर नहीं बैठना चाहिये था, उन्‍होंने ऐसा करके प्रकार जनता की आंखों मे धूल झोंकी है। क्‍योंकि भूमि अधिग्रहण बिल केंद्र में कांग्रेस को ही लाना है। जब सब कुछ उनके हाथ में है, तो वो क्‍यों धरने पर बैठे। कम से कम सोनिया गांधी को उन्‍हें रोकना चाहिये था। खुद के ग्रेटर नोएडा पहुंचने के प्रश्‍न पर राजनाथ ने कहा कि उन्‍होंने किसी की नकल नहीं की और ना ही किसी की देखा-देखी भट्टा परसौल गये। उनका ग्रेटर नोएडा का कार्यक्रम पहले से तय था।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कहने और करने में फर्क होने की वजह से भारतीय राजनेताओं के प्रति जनता का विश्‍वास कम हुआ है। लोकतंत्र पर आघात है। अब अगर कांग्रेस को स्‍वस्‍थ्‍य राजनीति करनी है, तो जनता को गुमराह नहीं करना चाहिये। अगर राहुल गांधी जनता को गुमराह कर राजनीति करेंगे तो ज्‍यादा दिन तक नहीं चल सकेंगे।

महंगाई पर राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस नेता काफी चतुर खिलाड़ी हैं। एनडीए के शासन काल में भी कीमतें बढ़ी थीं, कभी पेट्रोल डीजल की कीमतों को अनियंत्रित नहीं किया था। स्‍वतंत्र भारत के इतिहास में यह रिकॉर्ड है। पांच रुपए प्रति लीटर की दर से रिकॉर्ड कायम किया। 9 महीने में 23 रुपए कीमत बढ़ना भी एक रिकार्ड है। यह जनता के ऊपर किसी पहाड़ से कम नहीं है। यदि सरकार ने तेल पर टैक्‍स और डृयूटी कम कर दे तो पेट्रोल, डीजल के दाम स्‍वत: घट जाएंगे।

भाजपा के चुनावी चेहरे के प्रश्‍न पर उन्‍होंने कहा कि वो चेहरा नहीं बनेंगे। पार्टी में कलराज मिश्र सबसे वरिष्‍ठ हैं। उनके अलावा ओम प्रकाश, सूर्य प्रताप शाही, लालजी टंडन व तमाम चेहरे हैं, जो आगे आ सकते हैं। इसके अलावा उमा भारती के भाजपा में आने के प्रश्‍न पर राजनाथ ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+