दिल्ली: आज रात से अनिश्चितकालानी ऑटो हड़ताल

नई दिल्ली। आनेवाले कुछ दिनों में दिल्लीवासियों मुसीबत का सामना करना पड़ा सकता है क्योंकि गुरुवार रात 12 बजे से दिल्ली के आधे से ज्यादा ऑटो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

दिल्ली सरकार द्वारा ऑटोरिक्शा में ग्लोबल पॉजीशनिंग सिस्टम अनिवार्य किए जाने के विरोध में गुरुवार रात 12 बजे के बाद दिल्ली के 55,000 ऑटोरिक्शा चालकों ने बेमियादी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। भारतीय निजी ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ दिल्ली के अध्यक्ष राकेश सूद ने कहा, 'हमें उम्मीद थी कि दिल्ली सरकार हमारी मांगो के बारे में हमसे बात करेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसलिए हमने आज रात 12 बजे से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।'

सूद ने कहा, 'हम ऑटो में जीपीएस उपकरण लगाए जाने का विरोध नहीं कर रहे। मगर हम चाहते हैं कि इसमें जो खर्चा आए उसे सरकार दे। इस उपकरण का सालभर का 15,000 रुपये खर्चा आएगा। सरकार वादा करने के बावजूद अब इसकी कीमत नहीं घटा रही है।' हालांकि हड़ताल करने का कारण होने वाले वित्तीय नुकसान को देखते हुए कुछ ऑटोरिक्शा चालकों ने हड़ताल से दूर रहने का भी मन बनाया है।

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने ऑटोरिक्शा में जीपीएस सिस्टम लगवाना अनिवार्य कर दिया है। जीपीएस उपकरण यात्रियों को रास्तों की सही जानकारी देगा और इससे ऑटो की स्पीड की जांच करने में भी सहायता मिलेगी। ऑटोवालों की लूट से बचने के लिए और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर जीपीएस सिस्टम महत्वपूर्ण उपकरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+