दाऊद इब्राहिम के भाई पर नहीं हुआ हमला

Dawood Ibrahim
मुम्‍बई। मंगलवार की देर रात जेजे हास्‍पिटल के पास गैंग वार का जो मामला सामने आया उसने एक बार फिर मुम्‍बई पर अंडरवर्ल्‍ड का गहरा साए होने का संकेत दिया है। मुम्‍बई के लोगों तक जैसी यह बात पहुंची कि जिस व्‍यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है वह कोई और नहीं बल्कि अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाउद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर था तो पूरा इलाका दहशत में आ गया। लोगों के अंदर यह बात बैठ गई कि अब सड़कों पर सिर्फ खून ही खून होगा क्‍योंकि दो अंडरवर्ल्‍ड डॉन (छोटा राजन और दाऊद इब्राहिम) एक बार फिर वर्चस्‍व की लड़ाई शुरु कर सकते हैं। खैर यह दूसरी बात है कि जिस वक्‍त मुम्‍बई की सड़कों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसी उस समय इकबाल वहां मौजूद नहीं था।

पूरे मामले के बाद मुम्‍बई के ज्‍वाइंट कमिशनर ऑफ पुलिस रजनीश सेठ ने बताया कि जिस वक्‍त हमला हुआ उस वक्‍त इकबाल कासकर वहां मौजूद नहीं था। पुलिस के एक आला अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है क‍ि खुद इकबाल ने यह बताया है कि उस वक्‍त वह वहां मौजूद नहीं था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में छोटा राजन का नाम सामने आ रहा है और इस बात की छानबीन भी की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि घटना में सिर्फ चार बंदूकधारी संलिप्‍त थे। श्री सेठ का कहना है कि दाऊद और छोटा राजन के बीच दुश्‍मनी को नजर में रखते हुए यह सिर्फ आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है। वैसे आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस को शक रवि पुजारी और भरत नेपाली पर भी है।

पुलिस के शिंकजे में शूटर

कुख्यात सरगना दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर पर हमले के मामले में पुलिस ने आज दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले की प्राथमिक जांच में अंडरव‌र्ल्ड गैंगस्टर छोटा राजन का नाम सामने आया है। कासकर को कई अन्य लोगों से भी दिक्कतें हैं और पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह गोलीबारी कहीं व्यक्तिगत दुश्मनी का परिणाम तो नहीं था। मंगलवार रात को हुए इस हमले के मामले में पुलिस ने सईद बिलाल मुस्तफा अली और इंदरलाल बहादुर खत्री को हिरासत में लिया है। खत्री संभवत: नेपाल का रहने वाला है। उल्‍लेखनीय है कि कासकर हत्या और जमीन पर कब्जे के कई मामलों में आरोपी है। सबूतों के अभाव में कासकर जेल से बाहर है और सामान्य जीवन जी रहा है।

अभी भी निशाने पर है इकबाल कासकर

हमले के बाद मुम्‍बई के ज्‍वाइंट कमिशनर ऑफ पुलिस रजनीश सेठ ने बताया कि यह बात सच है कि गोली बारी के समय दाऊद का भाई मौके पर नहीं था मगर यह कहना ठीक नहीं होगा अब उसके उपर से खतरा टल गया है। उन्‍होंने बताया कि प्रारंभिक छानबीन और गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ पर जो बातें सामने आईं है उसने कई ऐसे राज खोल दिए है जिसको नजर में रखकर यह कहना मुश्किल होगा कि इबबाल अब निशाने पर नहीं है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+