दिल्ली की सरजमीं पर येदियुरप्पा के विधायकों की परेड आज

Acid test between Yeddyurappa and HR Bharadwaj
बेंगलूरू। कर्नाटक का नाटक अब बैंगलोर की विधान सभा से निकल कर राष्ट्रपति भवन जा पहुंचा है। भाजपा के सिपाही अब राज्यपाल हंसराज भारद्वाज के खिलाफ राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। एक निजी न्यूज चैनल के मुताबिक भाजपा के 121 विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं। जो आज शाम लगभग 5.30 बजे किसी भी वक्त राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात कर सकते हैं। विधायकों प्रतिभा पाटिल से राज्यपाल भारद्वाज की रिपोर्ट को खारिज करने की बात करेगें।

कर्नाटक का नाटक पहुंचा दिल्ली

गौरतलब है कि सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कर्नाटक सरकार पर मंडरा रहे संकट पर बैठक की। उसके बाद सभी नेता प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे और कहा कि राज्यपाल की राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग को खारिज करें। उनकी सरकार अल्पमत में नहीं है उनके साथ पूरे विधायक है। अगर यकीन नहीं है तो फैसला परेड के बाद ले लें।

राष्ट्रपति के सामने होगी परेड
!

आपको बता दें कि लगातार कई दिनों से कर्नाटक में सियासी जंग जारी है। पहले कहा जा रहा था कि भाजपा ने जिन बागी विधायकों को निलंबित किया है उसकी वजह से उनकी सरकार अल्पमत हैं। इसलिए सरकार को शक्ति परिक्षण देना पड़ेगा, लेकिन भाजपा ने दावा किया है उके बागी विधायक उनके साथ हैं। राज्य में अस्थिरता को देखते हुए राज्पाल भारद्वाज ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने की सिफारिश की है। जिसके बाद भाजपा ने राज्यपाल के ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+