उत्तर प्रदेश: पुलिस हिरासत में युवक की मौत

पुलिस अधीक्षक राजेश मोडक के अनुसार दुबौलिया क्षेत्र के बिशुनदासपुर गांव की ऊषा ङ्क्षसह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी कि गांव के युवक नागेन्द्र सिंह ने उनकी पुत्री को अगवा कर लिया है। दुबौलिया पुलिस ने छानबीन के बाद नागेन्द्र को शिखा के साथ गिर तार किया। नागेन्द्र को पुलिस ने शिखा को अगवा करने के आरोप में थाने में बंद किया। थाने में ही नागेन्द्र की मौत हो गयी। पुलिस ने नागेन्द्र की मौत को आत्म हत्या का रंग देने के लिए इस खुदकुशी की धारा में दर्ज कर मामला दबाने का प्रयास किया।
लेकिन मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का अरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने ऊषा सिंह के इशारे पर उनके पुत्र की हत्या कर दी। मामला पुलिस के आलाधिकारियों तक पहुंच गया। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ने मामले की जांच के आदेश देने के साथ तीन डाक्टरों के पैनल से मृतक का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष एल.पी. चौधरी तथा नायब दरोगा लोटन यादव को निल िबत कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो पाएगा कि नागेन्द्र कीमौत किस प्रकार हुई क्या उसने आत्म हत्या हुई थी या फिर पुलिस की वजह से उसकी मौत हुई।












Click it and Unblock the Notifications