किसानों के मसीहा महेन्द्र सिंह टिकैत का अंतिम संस्कार आज

बाबा का अंतिम संस्कार सिसौली गांव स्थित भाकियू मुख्यालय किसान भवन में होगा और उसके बाद उनकी अस्थियां हरिद्वार ले जाकर गंगा में विसर्जित कर दिया जायेगा। मालूम हो कि टिकैत को श्रद्धांजलि देने के लिये सोमवार को कई बड़े नेता पहुंच रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह व कलराज मिश्र तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही टिकैत को श्रद्धांजलि देने सिसौली पहुंच रहे हैं। ऐसी भी अटकलें हैं कि कांग्रेस महासिचव राहुल गांधी, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के साथ सिलौली पहुचेंगे। उल्लेखनीय है कि गौरतलब है कि टिकैत का लम्बी बीमारी के बाद मुजफ्फरनगर में रविवार सुबह निधन हो गया। वह 76 साल के थे।












Click it and Unblock the Notifications