शुभ दिन 'शुक्रवार' को ममता बनर्जी लेंगी शपथ

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित मुख्‍यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी 20 मई को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगी। नई दिल्‍ली में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ममता ने बताया कि उनकी सरकार में कांग्रेस शामिल होगी। रेल मंत्रालय किसे दिया जायेगा, इस पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है।

ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 20 मई को वो मुख्‍यमंत्री का कार्यभार संभालेंगी। यह तारीख ममता ने खुद तय की है, क्‍योंकि वो मानती हैं कि शुक्रवार उनके लिए शुभ दिन होता है। उन्‍होंने बताया कि सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्‍योता दिया गया है।

सोनिया के साथ मुलाकात में ममता ने खुद कांग्रेस को सरकार में शामिल होने का न्‍योता दिया। उन्‍होंने कांग्रेस को न्‍योता तो दे दिया है, अब सरकर में शामिल हों या नहीं हो यह कांग्रेस को तय करना है।

उन्‍होंने उन कायासों को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि रेल मंत्रालय तृणमूल के ही किसी नेता को दिया जाएगा। ममता ने कहा कि यह प्रधानमंत्री तय करेंगे, कि रेल मंत्री किसे बनाया जाये। मैं उनके निर्णय में हस्‍तक्षेप नहीं करूंगी।

हालांकि खबर आ रही है कि तृणमूल के महासचिव व सांसद मुकुल रॉय को रेल मंत्रालय सौंपा जा सकता है। असल में मुकुल राय प्रबल संभावितों में से इ‍सलिए भी हैं, क्‍योंकि कांग्रेस ममता बनर्जी के साथ अच्‍छे संबंध बनाये रखना चाहती है।

ममता ने बताया कि जल्‍द ही प्रधानमंत्री कोलकाता दौरे पर आयेंगे। ममता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्‍हें आश्‍वासन दिया है कि पश्चिम बंगाल के विकास के लिए वो हर संभव मदद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+