अमर सिंह ने की राहुल की कॉपी, बाइक से पहुंचे नोएडा

आपको मालूम होगा कि पहली बार जब अमर सिंह भट्ठा परसौल गांव पहुंचे थे तो कांग्रेस खेमे में हड़कम्प मच गया था। पार्टी हैरान थी कि अमर सिंह वहां कैसे पहुंच गये? जिस राहुल गांधी की यात्रा को कांग्रेस ने गुप्त रखा कि खुद दिग्विजय सिंह को भी तब पता चला जब राहुल गांधी वहां पहुंच गये, तो भला अमर सिंह को यह कैसे पता चला कि राहुल गांधी भट्टा परसौल का दौरा कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे सीधे उस घर तक पहुंच गये जहां राहुल गांधी आराम कर रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी के दर्शन की इजाजत मांगी लेकिन राहुल गांधी ने उनसे मिलना भी मुनासिब नहीं समझा और उन्हें जाने को कह दिया।
यह तो बात रही अमर सिंह की राहुल गांधी से न मिल पाने की मगर उसके बाद उन्होंने एक और उपाय अपनाया और राहुल गांधी को कॉपी करते हुए गांव में मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंच गये। खैर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ गांव देखने आए है उनका किसी राजनीति से मतलब नहीं हैं। उन्होंने तो इस बात से मना कर दिया कि उन्हें पता भी है कि राहुल गांधी यहां मोटरसाइकिल से आए थे।












Click it and Unblock the Notifications