लखनऊ में झूले में फंसकर किशोरी की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर के ग्वारी गांव में झूला झूल ही किशोरी के गले में रस्सी फंस गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी। झूला झूलने के किशोरी ने झूला डाला। झूला गोल-गोल झूलने का प्रयास कर रही किशोरी की गर्दन में रस्सी का फंदा लग गया उसने शोर मचाने का प्रयास किया लेकिन जब तक लोग उसके पास पहुंच पाते उसकी मौत हो गयी।

लखनऊ फैजाबाद रोड पर स्थित ग्वारी गांव निवासी हुसना लोगों के घरों में काम किया करती थी। काम पर जाते वक्त वह अपनी दो बच्चियों सबा (12) व रोशन(6) को घर पर ही छोड़कर जाती थी।

शनिवार को भी वह बच्चियों को घर पर छोड़ कर काम पर गयी थी। दोपहर के समय सबा घर में ही झूला झूल रही थी। उसकी छोटी बहन रोशन भी वहीं खेल रही थी। झूलते-झूलते अचानक झूला गोल-गोल घूम गया और रस्सी कसती चली गयी।

कुछ ही देर में रस्सी का फंदा सबा के गले में कसने लगा। मासूम सबा ने झूले से उतरने का प्रयास किया लेकिन वह झूले से अलग न हो सकी। गले में फंदे की मजबूत होती पकड़ के चलते उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गयी।

बड़ी बहन को इस हालत में देख मासूम रोशन शोर मचाती हुई पड़ोस में रहने वाले अपने मौसा अब्दुल हमीद के घर पहुंची। रिश्तेदार सबा के घर तक पहुंचते लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हुसना के पति मु तार की कुछ साल पहले ही मौत चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+