मुझे खोज नहीं सकतीं नेटो सेनाएं: गद्दाफ़ी

मुझे खोज नहीं सकतीं नेटो सेनाएं: गद्दाफ़ी
लीबियाई नेता कर्नल गद्दाफ़ी ने कहा है कि वो एक ऐसी जगह पर हैं जहां नेटो सेना के बम नहीं पहुंच सकते. गद्दाफ़ी का यह बयान इटली के विदेशमंत्री फ्रैंको फ्रैटनी की ओर से उनके घायल होने की आशंका जताए जाने के बाद आया है.

फ्रैटनी ने कहा था गद्दाफ़ी शायद एक हवाई हमले में घायल हो गए और त्रिपोली छोड़ चुके हैं. फ्रैटनी ने यह भी कहा था कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते लीबियाई सरकार में आंतरिक स्तर पर फूट पड़ रही है.

इन खबरों का खंडन करते हुए सरकार के प्रवक्ता इब्राहिम मूसा ने कहा कि कर्नल गद्दाफ़ी पूरी तरह सुरक्षित हैं और संकट की इस घड़ी में लीबिया का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ''हमारे नेता पूरी तरह सुरक्षित, स्वस्थ और आश्वस्त हैं.''

इस बीच शुक्रवार की शाम अचानक सरकारी टेलीविज़न पर कर्नल गद्दाफ़ी का एक बयान जारी हुआ जिसके ज़रिए उन्होंने अपने जीवित और सुरक्षित होने का संदेश दिया. उन्होंने कहा, ''मैं लीबिया के बाहर रह रहे उन हज़ारों लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझ पर धोखे से किए गए कायरतापूर्ण हमले के बाद मेरी सलामती के बारे में जानने के लिए उत्साह, प्रेम व सहानुभूति दिखाई है.''

उन्होंने कहा, ''मैं धर्मयुद्ध कर रहे कायर लोगों से ये कहना चाहता हूं कि मैं ऐसी जगह रहता हूं जहां मुझ तक कोई नहीं पहुंच सकता. मैं करोड़ों लोगों के दिलों में रहता हूं.''

सरकारी टीवी पर जारी अपने एक बयान में गद्दाफ़ी ने यह भी कहा कि त्रिपोली स्थित उनके परिसर पर किया गया हमला कायरतापूर्ण था. लीबियाई अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि नेटो अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने गद्दाफ़ी के एक सैन्य ठिकाने पर हमला किया था.

गुरुवार को लीबियाई सरकार ने पत्रकारों को नेटो सेनाओं के एक हमले से जुड़े सबूत दिखाए थे. सरकार ने आम नागरिकों और उनके बच्चों के एक समूह पर नेटो की ओर से मिसाइल हमला किए जाने का आरोप लगाया था. सरकार के मुताबिक ये लोग सरकार के प्रति सोहार्द और अपना समर्थन दिखाने के लिए जमा हुए थे. नेटो ने इस संबंध में कहा है कि सैनिकों के एक अड्डे पर हमला किया गया है लेकिन नागरिकों के हताहत होने के मामले में अभी जांच की जा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+