यूपी की पिपराइच सीट समाजवादी पार्टी के खाते में

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। पिपराइच विधान सभा सीट पर हुए उप चुनाव में सपा ने परचम लहरा दिया है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी राजमती ने भाजपा के उम्मीदवार राधेश्याम को 26,683 मतों से हरा दिया। सपा प्रत्याशी की जीत के बाद जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के चेहरे उतर गए।

गोरखपुर की पिपराइच विधान सभा सीट समाजवादी पार्टी के कब्जे में आ गयी है। विधायक जमुना प्रसाद निषाद की मौत के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव पर समाजवादी पार्टी ने निषाद की पत्नी राममती देवी को टिकट देखर खड़ा किया था। उप चुनाव में राजमती समेत 13 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया।

चुनाव से पूर्र्व ही कांग्रेस ने सीट पर अपना उम्मीदवार न उतारने का निर्णय लेते हुए सपा प्रत्याशी को ही समर्थन दे दिया था। कांग्रेस के इस कदम को बसपा ने दोनों की मिलीभगत करार दिया था। बावजूद इसके आज पूरी हुई मतगणना में साबित हो गया कि सपा की दावेदारी क्षेत्र में सबसे अधिक मजबूत थी जिसका आंकलन करते हुए कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+