रेल कोच फैक्ट्री पर मायावती पर बयान से गरमायी राजनीति

मुख्यमंत्री के उपरोक्त बयान के बाद केन्द्र व राज्य सरकार एक बार फिर आमने सामने आ गए। मु यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लालगंज में रेल कोच कारखाने के लिए अधिग्रहीत जमीन विकास कार्य के लिए ली गयी।
जमीन अधिग्रहण के बाद किसानों को रोजगार दिया गया जबकि भट्टा पारसौल में किसानो की जमीन लेकर व्यवसायिक प्रतिष्ठान को लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री के मामले को भट्टा पारसौल से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती दोनों की तुलना कर रही हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
ज्ञात हो कि मायावती ने पत्रकार वार्ता में कहा था कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ग्रेटर नोयडा के भट्टा और पारसौन गांव के किसानों के साथ सहानुभूति का नाटक कर रहे हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के किसानों को अधिग्रहीत की गयी जमीन का मुआवजा अब तक नहीं मिला है।












Click it and Unblock the Notifications