भट्ठा परसोल गांव में किसानों को जिंदा जलाया गया: दिग्विजय सिंह

सूत्रों का यह भी कहना है कि राहुल गांधी ने उन्हें बोरियों में भरवाकर गोपनीय स्थान पर भिजवा दिया है। पारसौल में राहुल गांधी ग्रामीणों का हाल-चाल लेने के बाद भट्टा गांव के उस स्थान पर पहुंचे, जहां किसान जनवरी से धरना दे रहे थे। यहां राहुल रुके और अपने भरोसेमंद लोगों को बुलाकर पुलिस द्वारा जलाए गए किसानों के मामले को खंगालने को कहा।
पुलिस जब तक पहुंचती, एक बोरी में राख से सनी हड्डियों को भर लिया गया। हालांकि राहुल ने मीडिया से बातचीत से इंकार कर दिया, लेकिन दिग्विजय ने माना कि हड्डियां मिली हैं। उन्होंने बस इतना कहा कि यह सनसनीखेज मामला है। वह गांव में हुए जुल्म को देखकर हतप्रभ हैं। क्या हड्डियों को फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा? इस पर वह बोले, आगे मत पूछिए बस राहुल गांधी किसानों को न्याय दिलाने आए हैं। न्याय दिला कर रहेंगे। मिर्जापुर गांव के मनोज भाटी और पारसौल के हरेंद्र मलिक ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने हड्डी से भरी बोरी को पारसौल स्थित धरनास्थल के समीप सुरक्षित स्थान पर ले जाते देखा है।












Click it and Unblock the Notifications