यूपी: मासूम बच्चे की निर्मम हत्या, खेत में मिला अधजला शव
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक ऐसी घिनौनी वारदात सामने आई हैं जिसने आस-पास के इलाकों के लोगों का दिल दहला दिया। हैवानियत को भी धता देनी वाली इस वारदात में अपराधियों ने एक मासूम बच्चे की हाथ और पैर काटकर उसकी हत्या कर दी और शव की पहचान छुपाने के लिये उसे अधजला हालत में छोड़ दिया। मासूम का शव जौनपुर जनपद के सुरेरी इलाके से बरामद किया गया है। id="toptextpromo">पुलिस
से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेरी इलाके के छेवहटी गांव निवासी रमाशंकर सरोज का 7 साल का मासूम बेटा अमन पिछले रविवार को खेलते वक्त लापता हो गया था। पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर ही रही थी कि आज सुबह खेत में उसका शव मिलने से आस-पास के इलाके में हड़कम्प मच गया। उसके दोनों हाथ पैर काट दिये गये थे और शव को अधजला छोड़ दिया गया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>स्थानीय
लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर चर्चा का माहौल बेहद गर्म है। लोगों का कहना है कि ऐसी हरकत कोई तांत्रिक ही कर सकता है। लोगों का मानना है कि किसी तांत्रिक ने अपने तंत्र विद्या के लिये पहले अमन का अपहरण किया होगा और उसके बाद उसकी अंगों की बलि दे दी होगी। पुलिस सभी मामलों पर छानबीन कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications